Prajasatta Side Scroll Menu

माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Tripura Politics 1

Tripura Politics: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साहा ने शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राजभवन से निकलने के बाद साहा ने बताया कि आज मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है और राज्यपाल ने मुझे नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा है। शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होने की संभावना है।

त्रिपुरा में भाजपा को पूर्ण बहुमत, 60 में से 32 सीटें जीतीं

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 32 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। गुरुवार को चुनाव परिणाम के बाद भी साहा ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मंडी भूस्खलन मामले में BJP सांसद Kangana Ranaut पर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप, डीसी मंडी की जांच में खोखले साबित हुए दावे

और पढ़िए –

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 32, टिपरा मोथा पार्टी को 13, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1, कांग्रेस को 3 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now