Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

म्यांमार बॉर्डर पर पुलिस ने उग्रवादियों का कैंप उड़ाया

Arunachal Pradesh

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को चांगलांग जिले में नगा विद्रोहियों के एक कैंप को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोले-बारूद बरामद किए गए। यह कैंप म्यांमार बॉर्डर पर था। छापेमारी की भनक पाकर मौके से उग्रवादी भाग निकले। उनकी तलाश चल रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि विद्रोहियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया गया यह पहला बड़ा अभियान है।

रेकी में कैंप में दिखाई दिए थे 5 उग्रवादी

दरअसल, पुलिस को लुंगपांग गांव में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनजीजी) के कैडरों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इस पर आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) चुखू आपा ने कैंप पर छापेमारी करने को लेकर रणनीति बनाई गई। छापेमारी के लिए एसटीएफ के एसपी रोहित राजबीर सिंह और चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहिन गांबो को संयुक्त रुप से जिम्मेदारी दी गई।

ठिकाना छोड़ने पर मजबूर हुए उग्रवादी

एसपी ने कहा कि बुधवार को कैंप के पास रेकी की गई, जिसमें पांच संदिग्ध उग्रवादी देखे गए। गुरुवार की सुबह कैंप पर धावा बोल दिया गया। घेराबंदी देखकर उग्रवादी अपना ठिकाना छोड़ने पर मजबूर हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कैंप को आग के हवाले कर दिया।

छापेमारी में मिले ये हथियार

एसपी सिंह ने कहा कि टीम ने कैंप से एक एके 47 राइफल, एक एम 16 राइफल, एक हथगोला, छह मैगजीन, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद किए।

कई महीनों से रडार पर था ये संगठन

एसपी रोहित सिंह ने कहा कि संगठन पिछले कुछ महीनों से राज्य पुलिस के रडार पर था। विद्रोहियों द्वारा उत्पन्न खतरे को भांपते हुए यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now