Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नक्सलियों ने हमले के लिए लगाया था IED बम

New Project 5 1

Anti Naxal Operation: बिहार में औरंगाबाद पुलिस नक्सलियों के सफाए को लेकर लगातार अभियान (Anti Naxal Operation) चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को मदनपुर के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में पचरुखिया और आसपास के इलाकों में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस दौरान पहाड़ी की गुफा में छिपाकर रखे गए SLR, इंसास रायफल के कारतूस मिले हैं। एक 12 किलो का IED बम भी बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने जंगल में डिफ्यूज किया। इसका इस्तेमाल सिक्योरिटी फोर्सेज पर हमले किए जाने का प्लान नक्सलियों ने बनाया था।

सुरक्षा बलों पर हमले का मिला था इनपुट

पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम ने मंगलवार की शाम बताया कि खुफिया इनपुट मिला था कि मदनपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस के लगातार चल रहे छापेमारी अभियान से खार खाए नक्सली एक बार फिर सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला करने की योजना बना रहे हैं।

यह इनपुट मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ, मदनपुर पुलिस और गया जिला स्थित सीआरपीएफ की 159वीं वाहिनी ने संयुक्त रूप से मदनपुर के पचरुखिया पहाड़, शिकारी कुआं और आसपास के इलाकों में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया।

पहाड़ी पर छिपाकर रखे गए थे कारतूस

इसी अभियान के दौरान ऑपरेशन में लगी टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और प्लास्टिक के डिब्बे में रखे जिंदा कारतूसों की बरामदगी किया। बरामद सामानों में एसएलआर 7.2 के 1011 जिंदा कारतूस , 5.56 इंसास राइफल के 1168 जिंदा कारतूस और 12 किलो का एक IED बम बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों की खेप को पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से जंगलों में ही विनष्ट कर दिया गया।

एसपी ने कहा- जारी रहेगा नक्सलियों के खिलाफ अभियान

एसपी ने बताया कि बरामद सामानों को जब्ती सूची तैयार कर मदनपुर थाना लाया गया। इस मामले में मदनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में सात नक्सलियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसपी ने कहा पुलिस के छापेमारी अभियान से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। माओवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है। यह छापेमारी अभियान तब तक जारी रहेगी, जब तक जंगली-पहाड़ी इलाकों से नक्सलियों का समूल सफाया नहीं हो जाता है।

औरंगाबाद से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now