Prajasatta Side Scroll Menu

नयागढ़ में गैस पाइप लाइन फटी, 2 मजदूरों की मौत और 3 घायल

Odisha gas pipeline explosion: नयागढ़ के सुनलती में शनिवार को गैस पाइप लाइन फट गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज धमाके के बाद गैस लाइन फट गई और उसमें से प्रेशर के साथ गैस लीक होने लगी। जिससे आसपास के लोग डर गए।

तेज धमाके की आवाज आई थी 

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक पाइप लाइन फट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पाइप लाइन ठीक करने का काम चल रहा है।

पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही

पाइप लाइन फटने के बारे में घायल मजदूरों के बयान लिए जा रहे हैं। मजदूर क्या काम कर रहे थे। पाइप लाइन कैसे फटी फिलहाल यह जांच का विषय है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Rajasthan: बाबा रामदेव बोले- नमाज पढ़ो और हिंदू लड़कियों के साथ पाप करो…मुसलमानों को यही सिखाया जाता है

 

 

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now