Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

निजी दौरे पर गुलमर्ग पहुंचे राहुल गांधी, स्कीइंग करते आए नजर

स्कीइंग के लिए जाते राहुल गांधी

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को दो दिन के निजी दौरे पर कश्मीर पहुंचे हैं। यहां वह पर्यटन स्थल गुलमर्ग में स्कीइंग करते नजर आए। इससे पहले 29 जनवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्रीनगर आए थे और इस दौरान उन्होंने लालचौक पर तिरंगा फहराकर था।

केबल कार की सवारी की और स्कीइंग के लिए अफरवाट गए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट के रास्ते में टंगमर्ग शहर में थोड़ी देर के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से अधिक बात नहीं की और लोगों को दूर से “नमस्कार” कहकर अभिनंदन किया। गुलमर्ग में राहुल गांधी ने प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की सवारी की और स्कीइंग के लिए अफरवाट गए।

 

निजी समारोह में शामिल होने की संभावना

स्कीइंग के लिए ढलान पर जाने से पहले कांग्रेस नेता ने वहां मोजूद अन्य पर्यटकों के साथ सेल्फी खिंचवाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी निजी दौरे पर हैं और घाटी में उनके एक निजी समारोह में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार की देर रात राहुल गांधी का वाराणसी दौरा रद्द हो गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now