Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तान का ‘तेंदुआ’ बॉर्डर क्रॉस कर भारत में घुसा

Updated By Tek Raj
Published on: 18 मार्च 2023
Leopard

VIDEO: पाकिस्तान का एक तेंदुआ शनिवार की शाम इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुस आया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

सांबा के रामगढ़ सब सेक्टर में आया तेंदुआ

यह मामला जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले का है। यहां रामगढ़ सब सेक्टर पाकिस्तान सीमा पर है। शनिवार की शाम करीब सात बजे रामगढ़ सब सेक्टर में एक तेंदुआ पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। टिंकू भारद्वार नाम के युवक ने कहा कि अब पशु भी पाकिस्तान में रहना नहीं चाहते हैं। वहीं विक्रांत सिंह ने मजाकिया लहजे में कहा कि चेक कर लो भाई कहीं फट न जाए। एक ने तेंदुए को काफिर करार दिया है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now