Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पंचायत चुनाव से पहले जनता को सीएम ममता बनर्जी का उपहार

Mamta Banerjee 1

अमर देव पासवान, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले राज्य वासियों को सीएम ममता बनर्जी ने उपहार दिया है। राज्य में पथ श्री योजना के तहत 12 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पथश्री अभियान नामक एक नई योजना की शुरूआत की गई है। यह एक सड़क मरम्मत योजना है जहां राज्य भर की 12,000 किलोमीटर वाली सड़कों के 7,000 खंड से अधिक हिस्सों की मिशन मोड में और समयबद्ध तरीके से मरम्मत की जाएगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की शुरुआत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने हांथों से सीमेंट, ईंट, बालू और गिट्टी से सड़क का निर्माण रखकर किया पथ श्री योजना की शुरुआत की। पथ श्री योजना के तहत 9000 गांव को जोड़ने की योजना है। इस योजना में सरकार 3.35 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके आलावा इस योजना के तहत पुराने रास्तों का भी नविकरण करने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पथ श्री योजना के तहत एक साथ करीब 30 हजार गांव मे सड़क बनाने का कार्य शुरू हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  16th Finance Commission: सरकार ने अरविंद पनगढ़िया को 16वें वित्त आयोग का चेयरमैन किया नियुक्त

केंद्र पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा सिंगूर मे बहोत जल्द ही करीब आठ हजार एकड़ जमीन पर इंडष्ट्रीयल पार्क बनाई जाएगी जिससे राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगी। इसके आलावा मुख्यमंत्री केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र ने 100 दिन की रोजगार योजना के तहत मिलने वाली राज्य के करीब 7 हजार करोड़ रुपए नही दीये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने GST को लेकर भी केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा की उनकी बहुत बड़ी भूल थी के उन्होने GST का समर्थन किया था।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now