Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पत्नी का शव कंधे पर उठाकर 130 KM के सफर पर निकल पड़ा पति

Visakhapatnam

Andhra Pradesh: आंध प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शख्स को पत्नी का शव कंधे पर लेकर कई किमी चलना पड़ा। डॉक्टरों ने महिला की हालत देख उसके बचने की संभावना न के बराबर कही थी। इस पर पति ऑटो से बीमार पत्नी को लेकर घर जा रहा था। लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने शव को घर तक ले जाने से इंकार करते हुए उसे नीचे उतार दिया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिलहाल जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, वे मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजाम कर शव उसके घर भिजवाया है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

एक दिन पहले प्राइवेट अस्पताल में कराया था भर्ती

पुलिस के अनुसार, ओडिशा के कोरापुट जिले में रहने वाले 35 साल के सामुलु पांगी की पत्नी इदे गुरु बीमार थी। सामुलु ने पत्नी गुरु को विशाखापट्टनम के एक प्राइवेट अस्पताल में 8 फरवरी को भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि गुरु के बचने का कोई मौका नहीं है। उसके पति ने सरोदा गांव अपने घर जाने के लिए एक ऑटो किराए पर लिया।

जब ऑटो विजयनगरम पहुंचा तो महिला की मौत हो गई। जैसे ही ऑटो ड्राइवर को पता लगा, उसने शव वहीं उतार दिया। सामुलु को कोई और रास्ता न सूझा। वह अपनी पत्नी के शव को अपने कंधे पर लेकर बाकी 130 किमी तक अपने घर की ओर चल पड़ा।

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के नेक काम को सराहा

जैसे ही यह घटना विजयनगरम पुलिस तक पहुंची, उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और शव को उनके गांव ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की। डीजीपी श्री के.वी. राजेंद्रनाथ रेड्डी पुलिसकर्मियों के इस नेक काम के लिए उनकी सराहना की है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now