Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर बेरी में 3 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग से दुष्कर्म, Shimla

Delhi Shocker: दिल्ली के फतेहपुर बेरी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां 3 साल की बच्ची से 2 लोगों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मासूम के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। बच्ची की तलाश करते हुए वे अपने पड़ोसी से मिले। पड़ोसी ने बताया कि उनकी बच्ची को उन्होंने जंगल की ओर देखा था।

इसे भी पढ़ें:  AAP ने दिशानिर्देशों का किया उल्लंघन, 10 दिन में 164 करोड़ चुकाने का नोटिस

पड़ोसी ने बच्ची की मां को दी ये जानकारी

बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि पड़ोसी ने बताया कि उसने बच्ची को जंगल की ओर देखा था। उसने दो अन्य व्यक्तियों को भी जंगल की ओर जाने की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी जंगल के पास रोती हुई मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: अब गर्भवती महिलाएं भी लगवा सकती हैं कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

एम्स में बच्ची का इलाज जारी

बच्ची की मां ने बताया कि वह अपने बेटी को लेकर घर पहुंची और अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। फिलहाल, बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने कहा कि लड़की को जंगल में ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now