Prajasatta Side Scroll Menu

पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Nagaland Assembly Election

Nagaland Assembly Election: नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नागालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था… सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था। पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के 8 राज्यों को हम कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानते हैं। हमारा यह प्रयास है कि दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो। बीते 9 वर्षों में मैं खुद दर्जनों बार यहां आया हूं।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली आबकारी नीति मामला: सीबीआई ने व्यवसायी अमनदीप सिंह ढलढल को रिमांड पर देने की मांग की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता… देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके। पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में Divide की Politics चलती थी उसको हमने Divine में बदला है। उन्होंने कहा कि नागालैंड के लिए हमारा मंत्र है- शांति, विकास और आपके जीवन में समृद्धि।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: सुप्रीम कोर्ट का दो हजार रुपये के नोट बदलने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now