Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘पिंकी तोहके नौकरी दिलाइब’, लव लेटर वाली लड़की को मिला जवाब

Sun Breaks 2

Bihar: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लव लेटर लिखने वाली लड़की पिंकी को लेखक प्रभात बांधुल्य का साथ मिल गया है। प्रभात ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने गीत के जरिए पिंकी को पढ़ाई करने की नसीहत दी। यह वादा भी किया वे उसे नौकरी दिलाकर रहेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रभात ने गीत गाया, ‘टेंशन में बाड़ू ये पिंकी, हमार बतिया तू सुन लेतू हो, तू करअ पढ़ाई हम लड़ब लड़ाई, तोहके नौकरी दिलाइब हो…’। प्रभात ने कहा कि पिंकी तुम अच्छे से पढ़ाई करो। हम तेजस्वीजी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने पिंकी के प्रपोज करने के तरीके को भी गीत के जरिए सराहा है। प्रभात ने कहा, ‘चिट्ठी तुम्हारा ये साथी मचाया धमाल है, गजबे का खड़ा किया बवाल है’। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारा प्रेम पत्र मुझ तक पहुंच गया है और इस प्रपोजल का जवाब मैं 14 फरवरी को दूंगा। पिंकी आप 14 फरवरी का इंतजार करो।’

जानिए प्रभात हैं कौन?

प्रभात औरंगाबाद के रहने वाले हैं। वे प्रभात युवा साहित्यकार हैं। और एडवोकेट भी। उनकी लिखी दो पुस्तकें बेहद चर्चित रही हैं। एक ‘बनारस वाला इश्क’ जो वामपंथ और दक्षिणपंथ की विचारधारा के युवक-युवती की प्रेम कहानी है। दूसरी ‘यू कैन कॉल मी काफिर’ है। इसके अलावा ‘कलटू और मैना’ नाम से एक उपन्यास भी लिखा है। उन्होंने चर्चित टीवी सीरियल निर्मात्री एकता कपूर के धारावाहिकों के लिए पटकथाएं भी लिखी हैं।

प्रभात की एक शॉर्ट फिल्म ‘फिक्स रेट’ भी आई है। इस फिल्म की कहानी बिहार के पंचायती राज सिस्टम की पोल खोलने वाली है। यह फिल्म सिस्टम के करप्शन को दिखाती हुई बताती है कि बिना दो हजार का खाना (घूस) दिए पाखाना (शौचालय) तक नहीं बनता है। प्रभात की हाल में आई भोजपुरी फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर’ भी चर्चा में रही है।

मैं पिंकी को नहीं जानता, मगर उसने सच्ची बात लिखी

प्रभात ने कहा कि वे पिंकी (प्रियंका) को नहीं जानते है। लेकिन उसने मेरा नाम लेकर तेजस्वी को लिखे चिट्ठी में जिस बेरोजगारी के दर्द को बयान किया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने यह भी कहा था कि तेजस्वी जी को चिट्ठी लिखकर पिंकी तो हिट हो गई लेकिन उसने मुझे फंसवा दिया। अब मेरी असली वाली लवर नाराज हो गई है। आपसे बात कर जाते ही उसे मनाना है।

अब जानिए चिट्ठी में क्या लिखा था?

डियर तेजस्वी जी,
उप मुख्यमंत्री, बिहार

आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरेज कर लिये लेकिन हमर मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो परपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा। एक तो भैंकेंसी नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है।

लड़की ने लिखा कि ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।

आपकी वोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन साइडेड लवर पिंकी (फ्रॉम पटना)।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now