Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिता ने बेटों के साथ मिलकर बेटी को मार डाला

Father Killed Daughter

Father Killed Daughter:: झारखंड के चाईबासा जिले में एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पिता और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। घटना जिले के चक्रधरपुर इलाके की है।

न्यूज एजेंसी ANI ने चाईबासा के एसपी के हवाले से बताया कि आरोपी पिता मुस्तफा अहमद और उसके दो बेटों ने मिलकर 20 साल की सादिया कौसर की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, मुस्तफा अहमद ने बेटी को रात में उसके प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देख लिया था।

9 फरवरी की है वारदात

पुलिस के मुताबिक, एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि 20 साल की लड़की 9 और 10 फरवरी की रात से गायब है। जानकारी के बाद हमने छानबीन शुरू की। इस दौरान लड़की के घर में ही उसका फोन बरामद किया गया। जांच पड़ताल के दौरान 13 फरवरी को लड़की की लाश को भी एक कुएं से बरामद कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  Income Tax Bill 2025: आज संसद में नया आयकर विधेयक 2025 पेश करेगी मोदी सरकार, जाने विधेयक की 10 खास बातें...!

चाईबासा एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि लड़की के पिता मोहम्मद मुस्तफा अहमद ने अपनी बेटी को किसी लड़के से फोन पर वीडियो कॉल करते पकड़ लिया था। इसके बाद मुस्तफा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर बेटी के साथ मारपीट की। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई।

मुस्तफा और उसके बेटों को लगा कि सादिया कौसर की मौत हो गई है। इसलिए उन्होंने लड़की की लाश को घर के पास ही एक कुएं में फेंक दिया था।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now