Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री मोदी ने आदि महोत्सव का किया उद्घाटन

Aadi Mahotsav 1

Aadi Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मेगा नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि मुंडा जनजाति से संबंध रखने वाले बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने आधुनिक बिहार और झारखंड के आदिवासी बेल्ट में एक भारतीय जनजातीय धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनकी जयंती देश में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है। इसी दिन झारखंड स्थापना दिवस भी होता है।

और पढ़िए –

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, आदि महोत्सव के तहत आदिवासी संस्कृति, शिल्प, भोजन, वाणिज्य और पारंपरिक कला की भावना का जश्न मनाया जाएगा। ये महोत्सव जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (TRIFED) की एक वार्षिक पहल है। इस साल इसका आयोजन 16 से 27 फरवरी तक दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया जा रहा है।

और पढ़िए –

एक हजार आदिवासी कारीगर महोत्वस में लेंगे भाग

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक स्टालों में देश भर से जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत का प्रदर्शन करेगा। लगभग 1000 आदिवासी कारीगर महोत्सव में भाग लेंगे। आदिवासियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, उनकी कला-संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार के प्रस्ताव पर 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। ऐसे में आदिवासियों द्वारा उगाए गए अन्न का भी प्रदर्शन किया जाएगा। 13 राज्यों के आदिवासी रसोइए यहां जायके का तड़का लगाएंगे।

यहां विभिन्न स्टॉल पर रागी हलवा, कोदो की खीर, मांडिया सूप, रागी बड़ा, बाजरा की रोटी, बाजरा का चुरमा, मडुआ की रोटी, का स्वाद भी चखने को मिलेगा।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now