Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, जानें मेयर से विधायक बनने तक का सफर

Pratibha Devi Singh Patil Husband

Maharashtra: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर पुणे के केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर देवी सिंह शेखावत मूलत: राजस्थान के रहने वाले थे। उनका गांव सीकर जिले में छोटी लोसल था। बाद में वे महाराष्ट्र के जलगांव में बस गए थे। देवी सिंह शेखावत अमरावती के मेयर रहे थे। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका सराहनीय योगदान रहा है।

उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन की तरफ से संचालित कॉलेज के प्राचार्य भी रहे। अमरावती से वे 1985 में विधायक चुने गए थे।

इसे भी पढ़ें:  Haryana Crime News: हरियाणा के ‘जलेबी बाबा’ ने 100 से ज्यादा महिलाओं से किया था रेप, मिली ये सजा

बता दें कि प्रतिभा पाटिल 2004 में राजस्थान की राज्यपाल बनी थीं। इसके बाद 2017 में प्रतिभा पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनी थीं।

महाराष्ट्र गवर्नर ने जताया दुख

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि डॉक्टर देवी सिंह शेखावत एक लोकप्रिय नेता और समर्पित कार्यकर्ता थे। अमरावती के मेयर और बाद में महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय काम किया था। वे जाने-माने शिक्षाविद् थे।

इसे भी पढ़ें:  CAPF Bill: राहुल गांधी ने अर्धसैनिक बलों के नेतृत्व पर उठाए सवाल, कहा- 'बाहरी नेतृत्व थोपना बलों के मनोबल के खिलाफ

मैं दिवंगत शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now