Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी बोले- केवल भारत ही चीन को टक्कर दे सकता है

Kamal Haussan Rahul Gandhi

Kamal Haasan-Rahul Gandhi Conversation: वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साउथ के सुपरस्टार कमल हसन से विशेष बातचीत की है। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राहुल गांधी ने भी कमल हसन से अपनी बातचीत का वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। राहुल गांधी ने लिखा, ‘हे राम’, खादी, फिल्में और कैसे केवल भारत, पश्चिम नहीं, चीन को जवाब दे सकता है। राहुल वीडियो में कहते हुए सुने जा सकते हैं कि चीन को केवल भारत जवाब दे सकता है पश्चिम नहीं।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले दिनों दिल्ली पहुंची थी। साउथ के सुपरस्टार कमल हसन दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। अब दोनों के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। राहुल गांधी वीडियो में कहते हैं कि हम लगातार सुनते हैं कि सीमा पर क्या हो रहा है और इस मामले की सच्चाई यह है कि चीन ने हमारे क्षेत्र का लगभग 2,000 किमी हिस्सा ले लिया है। स्पष्ट रूप से हमने कुछ नहीं कहा है। सेना ने कहा है कि वे हमारे क्षेत्र में बैठे हैं।

राहुल गांधी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री ने कहा है कि हमारी सीमा में कोई नहीं आया है। इससे चीन को एक बहुत स्पष्ट संदेश जाता है, और संदेश यह है कि भारत जवाब नहीं देगा, है ना?’ बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि चीन मामले पर विपक्ष और सरकार के बीच संचार के चैनल खुले रहने चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत को चीन का मुकाबला करने के लिए पश्चिम से मदद की जरूरत नहीं है।

भारतीय राजनीति और संस्कृति पर भी की चर्चा

23 मिनट के इस वीडियो में राहुल गांधी ने कमल हसन के साथ राजनीति और संस्कृति पर चर्चा की। राहुल गांधी ने भारत-चीन के रिश्तों की तुलना रूस-यूक्रेन से की। कांग्रेस सांसद ने कहा- जो यूक्रेन में जो भी हुआ, उसे दुनिया देख रही है। रूस ने कहा था कि हम नहीं चाहते कि यूक्रेन के पश्चिमी देशों से गहरे संबंध हों। अगर ऐसा हुआ तो हम यूक्रेन का भूगोल बदल देंगे। अब चाइना जानता है हम अंदरूनी परेशानियों से जूझ रहे हैं, इसलिए वो वही कर रहा है जो वह चाहता है।

राहुल गांधी ने कहा कि एक भारतीय के नाते मैं देख रहा हूं कि चीन रूस की तरह ही भारत की सीमा पर एक बेस तैयार कर रहा है। मैं अपने देश को सतर्क करना चाहूंगा और कहूंगा कि हमारी असली समस्या बॉर्डर पर है और ये समस्या देश के अंदर चल रही समस्याओं से संबंध रखती हैं। हम अंदर लड़ते हैं और बाहरी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now