Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी बोले- टीएमसी से भाजपा से मिली हुई

Rahul Vs Mamta Banerjee

Meghalaya Assembly Election 2023: मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक रखी है। बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शिलांग में अपनी पहली रैली की। राहुल गांधी ने संसद में पीएम मोदी और उनके बीच हुए तीखे सवाल-जवाबों का जिक्र किया तो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जोरदार हमले किए।

टीएमसी चाहती है कि भाजपा सत्ता में आए

राहुल गांधी ने कहा, ‘आप टीएमसी का इतिहास जानते हैं, आप बंगाल में होने वाली हिंसा को भी जानते हैं, वे गोवा आए और बड़ी रकम खर्च की क्योंकि उनका विचार बीजेपी की मदद करना था। मेघालय में टीएमसी का विचार यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा सत्ता में आए।’

इसे भी पढ़ें:  Trade Unions Black Day: 1 अप्रैल को देशभर में 'काला दिवस', नए लेबर कोड्स के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे श्रमिक संगठन

राहुल गांधी ने कहा कि हम भाजपा को मेघालय की संस्कृति, भाषा और इतिहास को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे। भाजपा किसी का भी सम्मान नहीं करती है, क्योंकि वह सोचती है कि वह सबकुछ जानती है।

मैं टीवी पर नहीं दिखता, जानते हैं क्यों?

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने संसद में भाषण दिया था और प्रधानमंत्री से कुछ सीधे सवाल पूछे थे। मैंने पीएम से अडानी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा। मैंने एक तस्वीर भी दिखाई जिसमें पीएम मोदी,अडानी के साथ उनके विमान में बैठे हैं। PM मोदी ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

उन्होंने मुझसे एक प्रश्न पूछा और कहा कि मेरा नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? उन्होंने पूरी चर्चा को टाल दिया। आपने देखा कि PM मोदी जब भाषण देते हैं तो पूरे टीवी पर छा जाते हैं…।  लेकिन मेरा भाषण कहीं नजर नहीं आया और इसका कारण यह है कि इस देश की मीडिया को 2-3 बड़े उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिनके संबंध PM मोदी से हैं।

 

इसे भी पढ़ें:  New Criminal Laws in India: देश में 1 जुलाई से लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

मेघालय चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें

  • 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है।
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में 375 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • कांग्रेस और भाजपा ने सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
  • टीएमसी 56 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ममता बनर्जी ने यहां मुकुल संगमा को सीएम चेहरा घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now