Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी के आरोपों पर रव‍िशंकर प्रसाद का पलटवार, कहा- ‘याद रखें वह खुद बेल पर हैं’

Adani Row: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को संसद में राहुल गांधी की ओर से केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। संसद के बाहर मीडिया में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी याद रखें, वह खुद, उनकी मां (सोनिया गांधी) और जीजा (रॉबर्ट वाड्रा) बेल पर हैं। उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूं नेशनल हेराल्ड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले क्या हैं?

राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने नियमों की अवहेलना की और बिना किसी दस्तावेज के अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा राहुल ने बिना किसी दस्तावेज के हवाई किला बनाया। जबकि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। वह बोले, अडानी का पोर्ट तो केरल व छत्तीसगढ़ में भी है, जहां कांग्रेस की सरकार है।

पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाए-भाजपा नेता

भाजपा नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि वाड्रा डीएलएफ घोटाले में क्या हुआ। कैसे डीएलएफ से 65 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन मिल गया। साथ ही जमीन भी मिल गई।

राहुल गांधी ने लगाया नियम बदलने का आरोप 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के दो स्तंभों पर खड़ी कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचा रही है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना राहुल गांधी और उनके परिवार का पुराना इतिहास रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में गौतम अदानी और केंद्र सरकार को जोड़कर कई आरोप लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now