Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, किए बड़े ऐलान

Rahul Gandhi 2

Karnataka: केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में रैली की। इस मौके पर कांग्रेस सांसद ने कहाए ‘BJP, RSS और PM मोदी खुद को संपूर्ण भारत मानते हैं। PM भारत के एक नागरिक हैं, संपूर्ण भारत नहीं।’

‘BJP और RSS भूल गई है कि देश में 140 करोड़ लोग हैं और वे BJP या RSS नहीं हैं। BJP, RSS या PM की आलोचना करना या उनपर हमला करना भारत पर हमला नहीं है।’

इस मौके पर राहुल गांधी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। राहुल ने कहा कि हम महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए। गरीबी रेखा के नीचे हर परिवार को 10 किलो चावल और 2,000 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।

देश कुछ चुनिंदा लोगों का नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सब साथ चले और कोई नफरत नहीं, कोई हिंसा नहीं हुई। राहुल गांधी ने कहा कि भाईचारा था और सभी के लिए सम्मान था। लाखों ने नफरत के बाजार में प्यार की दुकानें खोलीं। और यह हमारा भारत है। देश सभी का है, केवल कुछ चुनिंदा लोगों का नहीं है। यह देश किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों का है।

इसे भी पढ़ें:  ‘मोदी जैसा लीडर दुनिया के कई देशों में चाहिए…’, स्टॉप TB पार्टनरशिप की डायरेक्टर लुसिका ने की प्रधानमंत्री तारीफ की

कथित भ्रष्टाचार के बहाने भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई युवा मेरे पास आए। उन्होंने बताया कि इस राज्य में उनके लिए कोई नौकरी नहीं है। राहुल ने दावा किया कि राज्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि मैसूर साबुन निगम घोटाले में करोड़ों रुपए के साथ पकड़े गए भाजपा विधायक के बेटे के मामले में और नौकरी घोटालों में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है क्योंकि कर्नाटक में भाजपा सरकार के दोस्तों का पक्ष लिया जा रहा है। राज्य में नौकरियां नहीं हैं, सरकार ठेकेदारों से 40 फीसदी कमीशन वसूल रही है और यह सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हम चुनाव लड़ेंगे और राज्य में सूपड़ा साफ करेंगे क्योंकि लोग भाजपा सरकार को हटाना चाहते हैं। हम भारी जनादेश के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे।

इसे भी पढ़ें:  आधी आबादी तक पहुंचने के लिए BJP शुरू करेगी 'कमल मित्र' कार्यक्रम

राहुल गांधी ने युवाओं से किए ये वादे

ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए 2 साल तक
डिप्लोमा होल्डर्स को हर महीने 1,500 रुपए 2 साल तक
10 लाख युवाओं को रोजगार
2.5 लाख सरकारी नौकरी

यह भी पढ़ें

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now