Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राजनाथ सिंह ने कहा डिफेंस में भारत को बनाएंगे आत्मनिर्भर

Aero India 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि डिफेंस में भारत को आत्मनिर्भर’बनाएंगे। वह बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 में बोल रहे थे। ये शो 17 फरवरी तक चलेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा भव्य कार्यक्रम का आयोजिन किया गया है। उन्होंने कहा कार्यक्रम में 100 से ज्यादा मित्र देशों और 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स हिस्सा ले रहें हैं। यह अब तक का देश का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो है।

नए भारत की संभावनाओं और नए अवसरों से परिचित कराएगा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि एयरो इंडिया शो में ‘विंग्स ऑफ द फ्यूचर’ की थीम वाला इंडिया पवेलियन इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र होगा। यह पवेलियन दुनिया को नए भारत की संभावनाओं और नए अवसरों से परिचित कराएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एक जीवंत और वर्ल्ड क्लास डोमेस्टिक डिफेंस इंडस्ट्री बनाना है। जिससे कि हम रक्षा के साथ देश के समग्र विकास में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

25000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना लक्ष्य 

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य साल 2024 तक 25000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एक जीवंत और विश्व स्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना है ताकि हम रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के समग्र विकास में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now