Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राज्यसभा में हंगामा कर बुरे फंसे 12 सांसद, धनखड़ ने बैठाई जांच

Jagdeep Dhankar

New Delhi: बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में हंगामा-नारेबाजी करने के आरोप में विपक्षी दलों के 12 सांसद बुरे फंसे हैं। इसमें कांग्रेस के 9 और आप के तीन सांसद शामिल हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सभापति जगदीप धनखड़ ने संसदीय समिति से सदन के वेल में बार-बार घुसने, नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने के कथित विशेषाधिकार हनन की जांच करने को कहा है।

इन सदस्यों के खिलाफ होगी जांच

राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक, कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल, नारनभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमंथैया, फूलो देवी नेताम, जेबी माथेर हिशम, रंजीत रंजन और आप के सदस्य संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक के खिलाफ जांच होनी है।

अडानी मामले पर हुआ था हंगामा

दरअसल, हिंडनबर्ग-अडानी मामले को लेकर विपक्षी दल के सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया था। विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री मोदी और सरकार से संयुक्त संसदीय कमेटी यानी जेपीसी की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर बार-बार संसदीय कार्यवाही बाधित हुई। सदन को भी स्थगित करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now