Prajasatta Side Scroll Menu

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- LCA तेजस साबित हो रहा गेमचेंजर

Rajnath Singh

Bengaluru: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बेंगलुरु में डीआरडीओ के सेमिनार को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक हमारा रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रअगर लगातार मजबूत हुआ है, तो DRDO की उसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। अपने रिसर्च और नवाचार से DRDO ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

रक्षामंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश ने तपस, AEW&C, मीडियम रेंज आर्टिलरी गन, हेलीकॉप्टर, राडार जैसे अत्याधुनिक मंच और हथियार प्रणाली विकसित किए हैं। दुनिया ने हमारी उपलब्धियों को नोटिस किया है।

उन्होंने कहा कि कई देश अब हमसे रक्षा उपकरण आयात कर रहे हैं, जबकि कई और देश भारतीय शस्त्र प्रणाली हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। एयरोस्पेस उद्योग में LCA तेजस विमान गेम चेंजर साबित हो रहा है।

पूरी दुनिया प्रभावित होती किसी क्षेत्र के खतरे से

रक्षामंत्री ने कहा कि जब किसी क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा होता है तो पूरी दुनिया इसके प्रभाव को कई तरह से महसूस करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक दूसरे से जुड़ी और नेटवर्क आधारित दुनिया में किसी भी तरह के टकराव और उपद्रव से कोई भी देश अछूता नहीं रह सकता है।

इसे भी पढ़ें:  रविवार को पेट्रोल में 35 पैसे जबकि डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

 

यह भी पढ़ें

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now