Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रेड्डी बोले- एयरपोर्ट बेचने के लिए नहीं था किसी का दबाव

GV Raddy On Mumbai Airport

GV Reddy On Mumbai Airport: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद में आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने जीवीके ग्रुप पर दबाव डालकर मुंबई एयरपोर्ट को हाइजेक कर अडाणी ग्रुप को सौंप दिया। उनके इस आरोपाें पर जीवीके ग्रुप के वाइस चेयरमैन जीवी संजय रेड्डी ने कहा कि मुबंई एयरपोर्ट बेचने के लिए उनके उपर किसी की ओर से कोई दबाव नहीं था।

रेड्डी ने कहा कि हमारी एयरपोर्ट होल्डिंग कंपनी ने 10 साल पहले कर्ज लिया था। हमें फंड की आवश्यकता थी। जब हमने बेंगलुरू एयरपोर्ट लिया। तब इसका कर्ज बकाया हो रहा था। उसके बाद कोविड आ गया और बिजनेस ठप हो गया।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा कदम, हाईकोर्ट के लिए 16 जजों की नियुक्ति की केंद्र से की सिफारिश

उन्होंने कहा कि न तो सीबीआई और न ही ईडी ने हम पर दबाव डाला। हमने यह डील इसलिए कि क्योंकि हम कर्ज में डूबे थे। क्योंकि हमें कर्ज देने वालों को जवाब देना था। रेड्डी ने कहा कि मुश्किल समय में गौतम भाई मुझसे मिले और कहा कि उनका मुंबई एयरपोर्ट में उनका काफी इंटरेस्ट है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबर! 3 महीने तक बंद रहेगा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, ये है वजह

ये कहा था राहुल गांधी ने

राहुल ने कहा कि कुछ साल पहले सरकार ने हिंदुस्तान के एयरपोर्ट्स को डेवलप करने के लिए दिया। नियम था कि कोई भी जिसे पहले एक्सपीरियंस ना हो, वो डेवलपमेंट में शामिल नहीं हो सकता है। इस नियम को हिंदुस्तान की सरकार ने बदला। रूल बदला और अडाणी जी को 6 एयरपोर्ट दिए गए।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now