Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रिहर्सल परेड को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Published on: 23 January 2023
Republic Day Parade

Republic Day Parade: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। दिल्ली पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड आज सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और बाद में लाल किले की ओर बढ़ेगी।

दिल्ली में यातायात के लिए पुलिस ने परेड के सफल आयोजन के लिए यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, परेड लाल किले तक पहुंचने के लिए विजय चौक से कार्तव्यपथ, ‘सी’ हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग से बहादुर शाह जफर मार्ग होते हुए नेताजी सुभाष मार्ग तक जाएगी।

इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित

गाइडलाइन के मुताबिक रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड से कर्तव्यपथ की ओर भी रविवार रात 11 बजे से लेकर सुबह परेड खत्म होने तक जाने की अनुमति नहीं होगी। इंडिया गेट सी-हेक्सागन भी सोमवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट से परेड के तिलक मार्ग पर पहुंचने तक बंद रहेगा।

इसके अलावा तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग सोमवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट से यातायात के लिए बंद रहेगा। ट्रौफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड वाले रास्तों पर जाने से बचे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय मेट्रो सेवा का अधिकतम उपयोग करें।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now