Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रुद्राक्ष महोत्सव में देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Sihor Jam Due To Rudraksh Fair

सीहोर से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव 22 फरवरी तक चलेगा। चमत्कारी रुद्राक्ष पाने के लिए देशभर से मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं के चलते अफरा-तफरी मच गई है।

कई श्रद्धालु लापता

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रुद्राक्ष लेने पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण इसलिए प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। लाखों की इस भीड़ में कई श्रद्धालु बीमार पड़ गए हैं तो कुछ श्रद्धालु लापता भी बताए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ इंदौर से लेकर भोपाल तक के हाईवे पर 27 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस जाम में करीब 2 लाख से ज्यादा लोग फंस गए हैं।

10 लाख श्रद्धालुओं को बांटे जा रहे रुद्राक्ष

दरअसल हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि की से पहले सीहोर जिले के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव आज से शुरू हुआ है जो 22 फरवरी तक चलेगा इस दौरान करीब 10 लाख श्रद्धालुओं को वो रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं जिसके बारे में दावा किया जाता है कि जैसे पानी में डालकर पीने से ना सिर्फ बीमारी तमाम बाधा बल्कि परेशानियों का भी हल मिल जाता है। ‌

उम्मीद से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु

आज पहले दिन कुबेरेश्वर धाम में 5 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और इन्हें रुद्राक्ष बांटा जा चुका है। प्रशासन को अंदाजा था कि पहले दिन करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। लेकिन उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने से प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं फेल हो गई।

हालांकि तैयारी के लिहाज से करीब डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर पार्किंग स्थल बनाया गया है और साथ ही 30 एकड़ में रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा है जिसके लिए 40 काउंटर भी बनाए गए हैं।

आस-पास के राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु

लेकिन हालात यह हो गए हैं कि कई श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। श्रद्धालु खेतों में जमीन पर लेटे हुए हैं, बैठे हुए हैं रुद्राक्ष पाने की चाह रहे हैं। रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं में छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र बिहार समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

भीड़ इतनी ज्यादा है कि कई लोग भीड़ में परिवार से बिछड़ गए हैं और गर्मी की वजह से अब तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो गई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now