Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सभी तरह के लोन होंगे महंगे, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

RBI Governor

Repo Rate: अब आपका होम लोन, कार लोन सहित सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। हालांकि अगर आपके पास बचत है तो एफडी पर ब्याज दर भी ज्यादा मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने आज रेपो रेट (Repo Rate) में 0.25% का इजाफा कर दिया है। इससे रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। आरबीआई का कहना है कि महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ये जरूरी था

RBI गवर्नर बोले- महंगाई कंट्रोल करने के लिए ये जरूरी था

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मोनिट्री पॉलिसी कमेटी की तीन दिनों की बैठक आज समाप्त हो गई। एमपीसी के 6 सदस्यों में 4 सदस्यों ने रेपो रेट बढ़ाने की वकालत की थी। इसके साथ ही आज लागातार छठवीं बार रेपो रेट में बढ़ोत्तरी हो गई। इससे होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। हालांकि FD पर अब ज्यादा ब्याज दरें ज्यादा मिलेंगी।

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई को कंट्रोल करने के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी था, क्योंकि दाम स्थिर रखना आरबीआई की पहली प्राथमिकता है।

2023 में GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान

1 अगस्‍त 2018 के बाद रेपो रेट की सबसे ऊंची दर अभी है, तब भी रेपो रेट 6.50% फीसदी था। लेकिन अच्छी बात ये है कि वित्तीय वर्ष 2023 में GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान है। जबकि 2024 में रियल GDP ग्रोथ 6.4% रहने का अनुमान है।

मार्केट के जानकार सुनील शाह कहते हैं कि बाजार को पहले से उम्मीद थी कि रेपो रेट बढ़ेगा, इसलिए क्रेडिट पॉलिसी घोषित होने के बाद बाजार और ऊपर ही चढ़ा। शायद गवर्नर ने जो बातें कही उसपर बाजार ने भरोसा किया।

वित्तीय 2023 में महंगाई दर 6.5% रहने का अनुमान है जो पहले 6.7% थी। 2024 में महंगाई दर 5.6% रहने का अनुमान है। ग्रामीण इकोनॉमी में सुधार के आसार हैं। लेकिन कमजोर ग्लोबल डिमांड से चिंता बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now