Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शाही परिवार से संबंध बताने वाला बिल दिए बिना फरार

Published on: 17 January 2023
Leela Palace Hotel

Leela Palace Hotel: दिल्ली के लीला पैलेस होटल में चार महीने से अधिक समय तक ठहरने के बाद एक शख्स बिना बिल चुकाए फरार हो गया। शख्स ने खुद को यूएई के शाही परिवार का कर्मचारी बताया था। जानकारी के मुताबिक, शख्स के फाइव स्टार होटल में ठहरने का कुल खर्च करीब 23 लाख रुपये का आया है जिसे दिए बिना वह फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस ने फरार शख्स की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और ठगी का मामला दर्ज किया है। होटल प्रबंधन की शिकायत पर शनिवार को शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

और पढ़िए –

1 अगस्त से 20 नवंबर तक होटल में ठहरा था शरीफ

पुलिस ने कहा कि मोहम्मद शरीफ पिछले साल 1 अगस्त से 20 नवंबर तक पांच सितारा होटल में रुका था। इसके बाद वह बिना किसी को बताए चला गया। पुलिस के मुताबिक, शख्स पर होटल का करीब 23 लाख रुपये का बिल बकाया है।

आरोपी के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि उसने कथित तौर पर होटल के कमरे से चांदी के बर्तन और अन्य सामान चुराए हैं। शुरुआत में, उसने अधिकारियों से कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात में रहता है और अबू धाबी के शाही परिवार के सदस्य शेख फलाह बिन जायद अल नाहयान के कार्यालय के साथ काम करता है।

और पढ़िए –

कहा- आधिकारिक काम से आया है भारत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शरीफ ने होटल (Leela Palace Hotel) के कर्मचारियों से कहा कि वह शेख के साथ व्यक्तिगत रूप से काम करता है और वह किसी आधिकारिक काम से भारत में है। इसके बाद वह होटल में कमरा नंबर 427 में रुका था। चेक-इन के लिए, मोहम्मद शरीफ ने कुछ अन्य दस्तावेजों के साथ यूएई निवासी कार्ड, एक बिजनेस कार्ड भी दिया था। जांच के दौरान ये कागजात फर्जी निकले।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने अधिक समय तक होटल में रहने के लिए करीब 11.5 लाख रुपये का भुगतान किया था। हालांकि, वह 20 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे अधिकांश राशि का भुगतान किए बिना चला गया।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now