Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

संसद में आज भी हंगामे के आसार

Budget Session 2023 1

Budget Session Live Updates: संसद में आज भी अडाणी मुद्दे को लेकर हंगामे के आसार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में बोलेंगे। पीएम मोदी दोपहर 2 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लोकसभा में अपने भाषण में पीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष पर कटाक्ष किया था। उन्होंने यूपीए शासन को लेकर कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि 2014 से पहले का दशक एक खोए हुए दशक के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद उनका ‘सुरक्षा कवच’ है।

Budget Session Live Updates…

  • आप सांसद संजय सिंह ने अडाणी ग्रुप की कथित वित्तीय अनियमितताओं पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। विपक्ष अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग द्वारा अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग कर रहा है।
  • विपक्षी दल हिंडनबर्ग-अडाणी विवाद की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। कल लोकसभा में प्रधानमंत्री के जवाब के दौरान कुछ सांसदों ने वाकआउट भी किया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now