Prajasatta Side Scroll Menu

शराब नीति में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब CM की बेटी के अरेस्ट की आशंका

विवेक वेंकटस्वामी

तेलंगाना: शराब नीति में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता को भी गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को के तेलंगाना बीजेपी नेता विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी कवित को भी जांच एजेंसी जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

आम आदमी पार्टी को 150 करोड़ रुपये दिए थे

मीडिया को दिए बयान में विवेक वेंकटस्वामी ने आगे कहा कि शराब घोटाले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। कविता को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उनका आरोप है कि कविता ने पंजाब और गुजरात चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को 150 करोड़ रुपये दिए थे।

चार्जशीट में लगे थे यह आरोप 

बता दें इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपपत्र दायर किया था। जिसमें केसीआर की बेटी कविता का नाम लिया था। चार्जशीट के मुताबिक उन पर एक शराब कंपनी में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 444 नए केस

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now