Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रद्धालुओं के लिए खोले गए बद्रीनाथ धाम के कपाट

श्रद्धालुओं के लिए खोले गए बद्रीनाथ धाम के कपाट

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
केदारनाथ धाम के बाद अब श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए गए हैं। बद्रीनाथ में भी पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। इस बीच बद्रीनाथ धाम को खोला गया है। बता दें कि 22 अप्रैल से ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। इस खास मौके पर हर साल की तरह ही प्रधानमंत्री के नाम से पूजा और आरती की गई। इस मौके पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 टन से अधिक गेंदे के फूलों से सुसज्जित किया गया है।


मंदिर के कपाट खुलने से पहले से ही बद्रीनाथ धाम में तेज बर्फबारी हो रही थी। कपाट खुलने के साथ ही भक्तों ने जय बद्री विशाल के नारे लगाना शुरू कर दिए। सेना के बैंड द्वारा भी इस मौके पर धार्मिक गीतों की धुनें बजाई गईं। धाम खुलने के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी को नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर रवाना किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने केदारनाथ की यात्रा के दौरान ही चेतावनी जारी कर दी थी। इसके साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों को हिमस्खलन और बर्फबारी से बचने के लिए चेताया गया है।
भक्त बड़ी संख्या में बाबा बद्री के दर्शन के लिए पहुंचे। बद्री विशाल के कपाट खुलते हुए देखने के लिए लोगों में उल्लास और उत्साह का माहौल था। बद्रीनाथ धाम में इस समय कड़ाके की ठंड है। शीतकाल के लिए हर साल विजयादशमी पर बद्रीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now