Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुकमा में 33 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें कई इनामी

Naxal Surrender In Sukma

Chhatishgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम ‘जन दर्शन शिविर’ के दौरान 34 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें तीन कैडर लेवल के नक्सली हैं, जिन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि इन नक्सलियों ने मुख्य धारा में आने की इच्छा जताई है। जन दर्शन शिविर का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

नक्सलियों में ये हैं बड़े नाम

सरेंडर करने वालों में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष दिरदो मुदा, नक्सल के सांस्कृतिक संगठन चेतना नाट्य मंडली के अध्यक्ष हिड़मा और मिलिशिया कमांडर वाजम हिड़मा बड़े नाम हैं। इन पर सुरक्षा बलों ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था।

पुलिस का कहना है कि नक्सली प्रतिबंधित संगठन की विचारधारा से नाराज थे। इसलिए उन्होंने सरेंडर किया और मुख्य धारा में जीवन बिताने की बात कही है। बताया गया कि सरेंडर करने वाले नक्सली सुकमा जिले के किस्ताराम इलाके में हुई पूर्व की घटनाओं में शामिल थे।

शिविर से प्रभावित हो रहे लोग

एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि डब्बामरका में जन दर्शन शिविर का आज तीसरा दिन था। इन शिविरों से लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now