Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुकेश चंद्रशेखर ने टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा मामला

Sukesh Chandrashekhar Chahat Khanna

दीपक दुबे, नई दिल्ली: तिहाड़ में बंद महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने जेल से एक लेटर जारी किया है। इसमें लिखा गया है उसके खिलाफ चाहत खन्ना द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उसने चाहत खन्ना को लालची और झूठ बोलने में एक्सपर्ट बताया। सुकेश ने इसी मामले को लेकर चाहत को 100 करोड़ का नोटिस भेजा है। चाहत खन्ना ने हाल ही में कहा था कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें जेल में प्रपोज किया था। अब इस पर जेल में बंद सुकेश ने चुप्पी तोड़ी है।

चाहत ने कहा था सुकेश ने मुझे प्रपोज किया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन के चलते जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना का भी नाम शामिल हो गया है। इस मामले को लेकर चाहत खन्ना भी काफी समय से चर्चा में चल रही हैं। हाल ही में चाहत खन्ना ने बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद सुकेश ने इस पर अपनी बात रखी थी। सुकेश ने इससे पहले कहा था कि ‘मुझे डेट करने या उन औरतों के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो शादीशुदा हैं या जिनके बच्चे हैं। मैं चाहत जैसा गोल्ड डिगर नहीं हूं। चाहत से मेरा रिश्ता प्रोफेशनल है।’

सुकेश ने खुद को जयललिता का भतीजा बताया

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर पर 210 करोड़ की ठगी का आरोप है। पिछले दिनों चाहत खन्ना ने दिल्ली की पटियाला कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाकर कहा कहा था कि जब मैं तिहाड़ जेल में सुकेश से मिलने गई थी, तब उसने घुटनों के बल जमीन पर बैठकर प्रपोज किया था। चाहत का यह भी कहना था कि जब उसने खुद को शादीशुदा और दो बच्चों की मां बताया तो उनके पति को बुरा-भला कहा था। चाहत ने कहा कि तब उन्हें यह नहीं पता था कि सुकेश तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता का भतीजा नहीं है। यह बात ईडी से पता चली थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now