Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

स्वास्थ्य मंत्री की हत्या का मामला, आरोपी गोपाल कृष्ण दास को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा

ASI Gopal Krishna Das

नई दिल्ली: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या के मुख्य आरोपी बर्खास्त एएसआई गोपाल कृष्ण दास को पांच दिन की अतिरिक्त सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है। ओडिशा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) अदालत ने बुधवार को गोपाल कृष्ण दास को सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

नार्को विश्लेषण और पॉलीग्राफ परीक्षण की अनुमति

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अदालत ने आगे दास के नार्को विश्लेषण और पॉलीग्राफ परीक्षण की अनुमति दी। मंत्री की हत्या की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने अदालत से मुख्य आरोपी दास का नार्को एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत मांगी थी। गोपाल कृष्ण दास के वकील हरि शंकर अग्रवाल ने कोर्ट के बाहर एएनआई को बताया, “गोपाल कृष्ण दास को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड 13 फरवरी को खत्म होगी।”

विपक्ष के नेता ने पीएसओ को हटाया

नबा दास 2019 से ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री थे। वह झारसुगुड़ा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और क्षेत्र के प्रभावशाली नेता माने जाते थे। दास को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी। भुवनेश्वर अस्पताल में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। ऑपरेशन के दौरान यह पाया गया कि एक गोली उनके शरीर में प्रवेश कर बाहर निकल गई थी, जिससे दिल और बाएं फेफड़े में चोट लगी। ओडिशा के विपक्ष के नेता (LoP) और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयनारायण मिश्रा ने शनिवार को अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) को हटा दिया। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा की मौजूदगी में ओडिशा के मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के मद्देनजर उनका ओडिशा पुलिस पर से विश्वास उठ गया है।

ओडिशा पुलिस पर भरोसा नहीं

मिश्रा ने एएनआई को बताया, “मुझे ओडिशा पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैंने अपनी सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पीएसओ को हटा दिया है। मैं ओडिशा पुलिस से कोई सुरक्षा नहीं लूंगा।” भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी द्वारा ओडिशा के मंत्री नबा दास की हत्या राज्य में अराजकता को दर्शाती है। प्रधान ने कहा था, “अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है, लेकिन पूछताछ में कोई स्पष्टता नहीं मिली है।”

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now