Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेलंगाना CM की बेटी का पूर्व सहयोगी अरेस्ट

Published on: 8 February 2023
himachal news , cbi raid in una and kangra

Delhi Excise Policy Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंटला को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। माना जाता है कि आरोपी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एमएलसी कविता का पूर्व सहयोगी है, जिसका नाम पहले ही मामले में आ चुका था।

जानकारी के मुताबिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, गोरंटला कथित रूप से दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण (formulation) और कार्यान्वयन (implementation) में शामिल थे।

सीबीआई ने लगाया ये आरोप

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy Case) में उसकी (चार्टर्ड अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंटला) भूमिका से हैदराबाद स्थित थोक और खुदरा लाइसेंसधारियों को अवैध लाभ हुआ। बता दें कि केसीआर की बेटी कविता से सीबीआई ने इस मामले के संबंध में 12 दिसंबर को हैदराबाद में पूछताछ की थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now