Prajasatta Side Scroll Menu

Today Headlines, 11 Feb 2023: प्रधानमंत्री मोदी की त्रिपुरा में 2 रैलियां, 2 दिन आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा ताजमहल, जानें आज का इतिहास

Tajmahal

Today Headlines, 11 Feb 2023: साल के दूसरे महीने का आज 11वां दिन है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां भाजपा समेत अन्य दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज पीएम मोदी त्रिपुरा के दौरे पर हैं। आइए जानते हैं कि आज किन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी।

आज की ये प्रमुख खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अंबासा में पहली रैली तो दूसरी रैली गोमती में होगी। 16 फरवरी को यहां चुनाव है। 2 मार्च को परिणाम आएंगे।
  • लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया है। आगरा में भी G-20 की बैठक होनी है। इसके लिए इस समूह के देशों का एक प्रतिनिधिमंडल 10 फरवरी को आगरा पहुंच गया है। ये दल यहां ताजमहल, आगरा, एत्माउद्दौला स्मारक देखने जाएगा। इसके लिए 11 और 12 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए ये स्मारक बंद रहेंगे।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को झारखंड के साहिबगंज के दौरे पर रहेंगे। वे यहां बरहरवा के गुमानी से कांग्रेस का हाथ से जोड़ो हाथ अभियान की शुरुआत करेंगे।
  • भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। यहां वे लोकसभा कोर कमेटी की बैठक करेंगे। इसके बाद एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
  • 11 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के तहत प्रॉमिस डे है। इस दिन प्रेमी जोड़े सुख-दुख में साथ रहने का वादा करते हैं।
इसे भी पढ़ें:  विजय संकल्प महारैली में हेमंत सोरेन पर बरसे अमित शाह, कहा-कान खोलकर सुन लो सब आपको जान गए

आज का इतिहास

नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उन्होंने राष्ट्रपति बनने से पहले दक्षिण अफ्रीका में रंग-भेद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया था। इसके लिए 1964 में उन्हें राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 27 साल सजा की कैद काटने के बाद 11 फरवरी 1990 को उन्हें रिहा किया गया था।

यह भी पढ़ें: 

इसे भी पढ़ें:  जगदानंद सिंह बोले- नफरत की जमीन पर राम मंदिर बन रहा है

The post appeared first on .

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now