Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Today Headlines, 21 Feb 2023: भारत का UPI सिंगापुर के PayNow से जुड़ेगा, यूजीसी नेट परीक्षा आज से 24 फरवरी तक

Pm Modi 2 1

Today Headlines, 21 Feb 2023: भारत में डिजिट भुगतान का सबसे सरल माध्यम यूपीआई अब ग्लोबल ब्रांड बन गया है। अब सिंगापुर में भी यूपीआई से भुगतान कर सकेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास और मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर के प्रबंध निदेशक रवि मेनन मंगलवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में इसकी शुरुआत करेंगे। आइए जानते कि आज क्या खास खबरें हैं…

आज की खास खबरें

  • 21 फरवरी को सिंगापुर के पे नॉउ और भारत के यूपीआई के बीच क्रॉस बॉर्डर कनेक्टिविटी लांच होगी। पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग इस क्षण के गवाह बनेंगे।
  • इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी 21 फरवरी को यूक्रेन जाएंगी। उनकी यू्क्रेनियन राष्ट्रपति वल्डोमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगी। इस दौरान सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा हो सकती है।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। वे यहां अप्रैल-मई में संभावित चुनाव के लिए पार्टी मीटिंग करेंगे।
  • महाराष्ट्र में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। 2 मार्च से 10वीं की भी परीक्षाएं शुरू होंगी।
  • यूजीसी नेट फरवरी 2023 फेज वन की परीक्षा 21 फरवरी से 24 जिले तक आयोजित होगी। यह परीक्षा 57 विषयों के लिए होगी।
  • ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। सदन अध्यक्ष बिक्रम केशरी अरुखा ने सर्वदलीय बैठक में सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए आम सहमति बनाई है।
  • पंजाब में दवाओं की कीमत कम करने के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने 21 फरवर को बैठक बुलाई है। इसमें कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और एक्सपर्ट को बुलाया गया है।

आज का इतिहास

आज का इतिहास कुंभ से जुड़ा है। हर 12 साल बाद लगने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में दर्ज है। सहस्त्राब्दी (हजार वर्ष) के पहले महाकुंभ का समापन 21 फरवरी 2001 को हुआ था। बता दें कि भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now