Prajasatta Side Scroll Menu

Today Headlines, 24 Feb 2023: रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन आज से, पीएम मोदी नगालैंड में करेंगे रैली

मानहानि केस में सूरत कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद राहुल गाँधी ने खटखटाया गुजरात HC का दरवाजा

Today Headlines, 24 Feb 2023: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का आज से महाधिवेशन शुरू होगा, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें 15 हजार डेलीगेट्स शामिल होंगे। 26 फरवरी को समापन के मौके पर रायपुर के राज्योत्सव स्थल में मेगा रैली होगी। आइए जानते हैं क्या खास खबरें हैं…

आज की बड़ी खबरें

  • पीएम मोदी 24 फरवरी को नगालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दीमापुर के चुमुकेदिमा में रैली करेंगे। यहां 27 फरवरी को चुनाव होना है। दो मार्च को नतीजे आएंगे।
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होगा। यह अधिवेशन 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा।
  • यूपी में कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ 24 फरवरी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। उन पर महिला का घर फूंकने, फर्जी आधारकार्ड के जरिए हवाई यात्रा करने का आरोप है।
  • भाजपा 24 फरवर को किसान सम्मान निधि के चार साल पूरे होने पर पूरे देश में किसान सम्मान दिवस मनाएगी। सभी जिलों में किसान सम्मेलन होंगे।
  • गुजरात विधानसभा में 24 फरवरी को 2023-24 के लिए बजट पेश किया जाएगा। इस दौरान विपक्ष पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के मूड में है।
  • ओडिशा में सरकार 24 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेगी। यहां 21 फरवरी से बजट सत्र चल रहा है। 27, 28 और एक मार्च को बजट पर चर्चा की जाएगी।
इसे भी पढ़ें:  Air India Express Employees Revolt: बड़ी ख़बर! 300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस

आज का इतिहास

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास है। बात ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम की। 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका और भारत का मुकाबला चल रहा था। इस एकदवसीय मैच में सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों में 25 चौके और तीन छक्कों की नाबाद 200 रनों की पारी खेली।

यह एकदिवसीय क्रिकेट का पहला दोहरा शतक था। सचिन के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 401 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 248 रनों पर सिमट गई थी।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र बीजेपी निकालेगी गौरव यात्रा

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now