Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तृणमूल सांसद ने पीएम मोदी को कहा ‘अपशब्द’

Jawahar Sircar

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘अपशब्द’ का इस्तेमाल किया है। जवाहर सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए कहा कि 1980 में सत्ता में लौटने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनके (एस जयशंकर) पिता डॉ के सुब्रह्मण्यम को रक्षा उत्पादन सचिव के पद से हटा दिया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ट्विटर पर जवाहर सरकार ने लिखा, “एस जयशंकर के पिता के सुब्रमण्यम ने कहा था कि गुजरात (2002 के दंगे) में धर्म की हत्या कर दी गई थी। जो निर्दोष नागरिकों की रक्षा करने में विफल रहे वे अधर्म के दोषी हैं। राम… गुजरात के ‘असुर’ शासकों के खिलाफ अपने धनुष का इस्तेमाल करते। असुर की सेवा करता देख बेटे पर शर्म आती है।

ANI 20230222030747

ANI से बातचीत में जयशंकर ने किया था ये खुलासा

न्यूज एजेंसी ANI से इंटरव्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुलासा किया कि उनके पिता डॉ के सुब्रह्मण्यम को 1980 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने सचिव, रक्षा उत्पादन के पद से हटा दिया गया था और राजीव गांधी की अवधि के दौरान उन्हें कैबिनेट सचिव के पद से हटा दिया गया था। जयशंकर ने ANI को दिए इंटरव्यू में भारत की प्रगति के लिए सही समय पर सही पार्टी के रूप में भाजपा में शामिल होने का कारण बताया था।

विदेश मंत्री के इंटरव्यू पर TMC सांसद ने साधा निशाना

विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस इंटरव्यू पर निशाना साधते हुए टीएमसी सांसद ने कहा कि जयशंकर भूलने की बीमारी से पीड़ित थे। जवाहर सरकार ने कहा कि अजीब बात है कि जयशंकर ने कांग्रेस के शासन में ईमानदार रहकर काम किया और बढ़िया जगह पर पोस्टिंग का फायदा उठाया लेकिन अब उनके मन में गांधी परिवार के लिए आक्रोश आ गया है? क्या यह भूलने की बीमारी है या वह विदेश मंत्री के रूप में अपने अभूतपूर्व प्रचार के लिए सिर्फ भाजपा को गले लगा रहे हैं?

ANI 20230222030812

बता दें कि जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव थे और इससे पहले उन्होंने चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित प्रमुख राजदूत पदों पर कार्य किया था। उनके पिता के सुब्रह्मण्यम का 2011 में निधन हो गया था। के सुब्रह्मण्यम को भारत के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतिकारों में से एक माना जाता है।

जयशंकर ने ANI से कहा था कि उनके पिता 1980 में उनके पिता रक्षा उत्पादन सचिव थे। 1980 में जब इंदिरा गांधी फिर से चुनी गईं, तो उनके पिता पहले ऐसे सचिव थे जिन्हें उन्होंने हटाया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now