Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तुर्की प्रलय को देख भावुक हुए PM मोदी

Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया को हिलाकर रख देने वाले भूकंप में हुई हजारों मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। इस दौरान पीएम मोदी भावुक भी हो गए। उन्होंने 2001 के गुजरात के भुज में आए भयंक भूकंप को याद किया जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी।

संसद के चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज सुबह भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक हुई। पीएम मोदी बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम भावुक हो गए। उन्होंने 2001 के विनाशकारी भुज भूकंप को याद किया। बता दें कि पीएम मोदी उस वक्त गुजरात के CM थे। उन्होंने सांसदों को संबोधित करते हुए बचाव कार्यों के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच जजों की SC में बहाली की अनुसंशा भेजी.. हिमाचल के रहने वाले चीफ जस्टिस संजय करोल का भी नाम

और पढ़िए –

तुर्की को भेजी गई मानवीय सहायता के बारे में भी बताया

प्रधानमंत्री ने सोमवार को तुर्की और सीरिया दोनों में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद आपदा प्रभावित देश को भारत सरकार की ओर से प्रदान की जा रही मानवीय सहायता का भी उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि तुर्की जिस दौर से गुजर रहा है, उसे मैं भली-भांति समझ सकता हूं।

इसे भी पढ़ें:  Rahul Gandhi Detained: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए...' PM आवास के बाहर डटे खड़गे और राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस ने प्रियंका संग किया डिटेन!

और पढ़िए

बता दें कि 2001 में गुजरात के कच्छ जिले में भीषण भूकंप आया था, जिसमें 20 हजार से अधिक लोग मारे गए थे और 1.5 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। भूकंप से हजारों लोग बेघर भी हो गए थे। सोमवार तड़के तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद 4600 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और हजारों लोग घायल हुए हैं।

भारत ने सहायता के लिए तुर्की को भेजी सहायता

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के झटकों के बाद भारत ने NDRF की एक टीम तुर्की भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि तुर्की में खोज और बचाव के प्रयासों में सहायता के लिए आपदा राहत सामग्री और बचाव दल को लेकर भारतीय वायु सेना का पहला विमान आज भूकंप प्रभावित देश अदाना पहुंचा। 60 पैरा फील्ड अस्पताल और कर्मियों के साथ दो और C17 विमान भेजेगा।

इसे भी पढ़ें:  नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई ने भेजा समन

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now