Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Uddav Thackeray Vs Eknath Shinde: सुप्रीम कोर्ट जाएंगे उद्धव

Updated By Tek Raj
Published on: 17 फ़रवरी 2023
Uddhav

Uddav Thackeray Vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘शिवसेना’ को लेकर मचे घमासान पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। आयोग ने कहा कि शिवसेना और निशान तीर-कमान एकनाथ शिंदे का है। उद्धव ठाकुरे ने अलोकतांत्रिक तरीके से पार्टी का संविधान बनाया था।

अब उद्धव ठाकरे चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने इस बाबत शुक्रवार की देर शाम बयान दिया है।

वहीं, उद्धव के चचेरे भाई ने बाला साहब ठाकरे का एक ऑडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि बाला साहेब द्वारा दिया गया शिवसेना का विचार कितना सही था। आज हम एक बार फिर जानते है…।

हमें यकीन कि सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को रद्द कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।’

कोई भी पूंजीपति बन सकता है मुख्यमंत्री

ठाकरे ने कहा, ‘मैंने कहा था कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फैसला नहीं देना चाहिए। यदि विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर पार्टी का अस्तित्व तय किया जाता है, तो कोई भी पूंजीपति विधायक, सांसद खरीद सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है।’

उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई ने बाला साहब का ऑडियो किया पोस्ट

उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले के बाद शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे का एक ऑडियो साझा किया है। ऑडियो मराठी भाषा में है। इसमें बाला साहब ठाकरे कह रहे हैं कि पैसा गया तो फिर कमा लिया जाएगा। लेकिन नाम गया तो कभी वापस नहीं आएगा।

उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि बाला साहेब द्वारा दिया गया शिवसेना का विचार कितना सही था। आज हम एक बार फिर जानते है…।

 

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now