Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Umesh Pal Murder Case में एक और एनकाउंटर

Published on: 6 March 2023
Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़े आरोपी को यूपी पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ प्रयागराज में हुई है। मृतक की पहचान अतकी अहमद गैंगे के शूटर उस्मान चौधरी के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, उस्मान चौधऱी ने ही उमेश पाल पर सबसे पहले फायरिंग की थी। हत्याकांड के बाद से पुलिस को उस्मान की तलाश थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में क्राइम ब्रांच और आरोपी विजय उर्फ उस्मान चौधरी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने उस्मान चौधरी मुठभेड़ की पुष्टि की है। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था।

अस्पताल के डॉक्टर ने दिया ये बयान

एनकाउंटर के बाद उस्मान चौधऱी को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लाया गया था। यहां के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बद्री विशाल सिंह ने बताया कि उस्मान नाम के मरीज को यहां लाया गया था। हमने जांच की जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। उसे गोली मार दी गई थी।

27 फरवरी को हुआ था अरबाज का एनकाउंटर

बता दें कि पिछले सोमवार को उमेश पाल और गनर संदीप हत्याकांड में यूपी पुलिस ने 27 फरवरी को आरोपी अरबाज़ नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर किया था। उमेश पाल हत्याकांड में जिस क्रेटा कार का यूज किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था। अरबाज की हत्या के बाद अतीक के परिवार में खलबली मच गई थी। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने इलाहाबाद जिला कोर्ट में एक अर्जी दी है।

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में वकील उमेश पाल और उनके गार्ड संदीप कोर्ट में सुनवाई करके लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने हमला करके दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद विधायक राजू पाल की पत्नी और वर्तमान में सपा विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी से अपनी सुरक्षा की मांग की थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now