साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

UP में बनेगा नागपुर से बड़ा ‘संघ’ का मुख्यालय!

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

RSS Headquarter: उत्तर प्रदेश में नागपुर से बड़ा संघ का मुख्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए संघ ने आवास विकास परिषद से 100 एकड़ जमीन ग्रीन फील्डशिप योजना में मांगी है। सूत्रों का दावा है कि संघ 2025 में अपना शताब्दी वर्ष अयोध्या में मनाएगा। उससे पहले RSS यानी संघ अयोध्या में अपना सबसे बड़ा मुख्यालय तैयार करना चाहता है।

स्थापना को 97 साल हुए पूरे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS की स्थापना 1925 में हुई थी। विजयादशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने इस संगठन को बनाया था। इसका मुख्यालय नागपुर में है, जो एक एकड़ में बना है। नागपुर के बाद दूसरा मुख्यालय दिल्ली के झंडेवालान में है, जो तीन एकड़ में फैला हुआ है। दिल्ली-मुंबई के बाद अब अयोध्या में बड़ा मुख्यालय बनाने की तैयारी है।

राम मंदिर पर फैसले के बाद अयोध्या में बढ़ी संघ की गतिविधियां

2019 में सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर निर्माण का रास्ता निकलने के बाद अयोध्या में संघ की गतिविधियां बढ़ी हैं। संघ ने यहां अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षा वर्ग और बौद्धिक शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का आयोजन बड़े लेवल पर किया था। अयोध्या की साकेतपुरी कॉलोनी में संघ का कार्यालय है, जो राम मंदिर से करीब 5 किमी की दूरी पर है। लेकिन यह अब छोटा पड़ने लगा है।

एक करोड़ से ज्यादा प्रशिक्षित सदस्य

संघ की पहली शाखा पांच स्वयं सेवकों के साथ शुरू हुई थी। वहीं, आज पूरे देश में 56 हजार से अधिक शाखाएं लगती हैं। संघ का दावा है कि उससे एक करोड़ से ज्यादा प्रशिक्षित सदस्य हैं। 80 से ज्यादा आनुषांगिक संगठन हैं। संघ दुनिया के करीब 40 देशों में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें: Mohan Bhagwat Remark: मुजफ्फरपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ परिवाद दायर, उनका बयान ब्राह्मणों को नीचा दिखाने वाला

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now