Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वाहन ऑपरेटरों और पुलिस में झड़प, पुलिस के 2 वाहन फूंके

पुलिस वाहन में आग

Nepal news:  राजधानी काठमांडू में सोमवार देर शाम वाहन ऑपरेटरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस बीच उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहन आग के हवाले कर दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां चलाई।

काठमांडू के आसपास रिंग रोड किया जाम 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक गुस्साई भीड़ ने निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर ट्रांसपोर्टर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर काठमांडू के आसपास रिंग रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इससे आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की दो गाडियाें में आग लगा दी।

 

नए यातायात नियमों का है विरोध 

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेपाल में नए यातायात नियमों के अनुसार पुलिस 1500 तक जुर्माना कर रही है। उन्हें बस स्टैंड पर भी वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यातायात नियमों के नाम पर ट्रांसपोर्टरों के चालान किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में द इंडिपेंडेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एसोसिएशन ऑफ नेपाल, ऑल नेपाल ट्रांसपोर्ट एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन और नेपाल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि वे विरोध के संकेत के रूप में काठमांडू घाटी में सार्वजनिक वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार पर सरकार और परिवहन कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया है।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now