Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

VIDEO शेयर कर भाजपा नेता बोले- कमजोर दिल वाले न देखें

Temjen Imna

Temjen Imna: नागालैंड के मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया है। भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न देखें।

दरअसल, नागालैंड के मंत्री ने जिस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, वह वीडियो बुधवार का है। नरेंद्र मोदी वीडियो में लोकसभा में बोलते दिख रहे हैं। मोदी वीडियो में बोलते दिख रहे हैं कि कैसे उन्हें 1991 में जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी संगठनों को धमकी दी थी। इसके बावजूद उन्होंने 26 जनवरी को बुलेटप्रूफ जैकेट के बिना ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया था।

भाजपा नेता ने चेतावनी भी जारी की

अपने ट्वीट के साथ, नागालैंड भाजपा प्रमुख ने एक चेतावनी भी जारी की कि “कमजोर दिल वालों को पीएम के जवाब को नहीं देखना चाहिए और बाद में शिकायत नहीं करनी चाहिए। उनके इस ट्वीट को करीब 5 हजार बार री-ट्वीट किया गया है और करीब 21 हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया है।

इसे भी पढ़ें:  PM MITRA: देश के सात राज्यों में बनेंगे मेगा टेक्सटाइल पार्क, 20 लाख युवाओं को मिलेंगे रोजगार

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के मोशन ऑफ थैंक्स पर बहस का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब शांति है और अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पर्यटन में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

ट्वीट किए गए वीडियो में पीएम मोदी क्या बोल रहे हैं?

प्रधानमंत्री वीडियो में बोलते दिख रहे हैं, “वे (राहुल गांधी का जिक्र जिन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा समाप्त की) जो हाल ही में जम्मू-कश्मीर से वापस आए हैं, उन्होंने देखा होगा कि आप जम्मू-कश्मीर में कितनी आसानी से जा सकते हैं। मैं भी जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ गया था। लाल चौक पर आतंकियों ने पोस्टर लगाए थे और कहा था ‘देखते हैं किसने मां का दूध पिया है जो लाल चौक आके तिरंगा फहराए’।

इसे भी पढ़ें:  कुपवाड़ा के माछिल में हिमस्खलन, एक की मौत

पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं कि उस दिन 24 जनवरी को एक सार्वजनिक रैली में मैंने कहा,” आतंकवादी ध्यान दें। 26 जनवरी को ठीक 11 बजे मैं बिना सुरक्षा और बुलेटप्रूफ जैकेट के लाल चौक पहुंचूंगा। फैसला लाल चौक पर होगा किसने अपनी मां का दूध पिया है। फिर मैंने लाल चौक पर तिरंगा फहराया।

यात्रा में शामिल होने वाले नेताओं पर भी पीएम मोदी ने कसा तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज शांति है, लोग सैकड़ों की संख्या में आसानी से जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर ने दशकों बाद पर्यटन के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है। आज ‘हर घर तिरंगा’ का सफल अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि तिरंगे से शांति भंग होने का खतरा है। समय देखिए, वो लोग भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।’

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में पीएम मोदी, और भाजपा सरकार की आलोचना पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now