Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टल बैलेट से वोटिंग शुरू

Tripura Election

Tripura Election: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव (Tripura Election) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बुधवार को यहां 23 केंद्रों पर पोस्टल बैलेट से वोटिंग शुरू हुई है। यह जानकारी त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरेन गिट्टे ने दी। पोस्टल बैलेट से वोटिंग 12 फरवरी तक चलेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गिट्टे ने बताया कि मतदान अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर और चुनाव के काम में लगे अन्य कर्मचारियों को डाक मतपत्र से वोट डालने की सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि अब तक फार्म संख्या 12 पर 40 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं।

जल्द जमा करें फार्म संख्या 12 वाला आवेदन

उन्होंने बताया कि अगरतला में सीईओ कार्यालय शिशु बिहार स्कूल में पोस्टल बैलेट के लिए 13 कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा 23 सेंटर ऐसे खोले गए हैं, जहां डाक मत पत्र से वोट किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  ICICI Bank-Videocon Loan Case में वेणुगोपाल धूत को अंतरिम जमानत

गिट्टे ने लोगों से अपील की कि जो लोग फार्म संख्या 12 में अभी तक अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द जमा कर दें।

2018 में किस पार्टी को कितनी मिली थी सीटें

भाजपा- 35
कांग्रेस- 00
सीपीएम- 16
आईपीएफटी- 08

त्रिपुरा में 60 सीटें, पिछली बार भाजपा ने जीती थी 35

त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं। यहां 16 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होना है। दो मार्च को नतीजे आएंगे। त्रिपुरा में इस समय भाजपा की सरकार है।

त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को खत्म हो रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा IPFT ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और वाम मोर्च को हराया था।

इसे भी पढ़ें:  बोर्ड परीक्षा देने गया लड़का, 500 लड़कियाों के बीच बैठा और बेहोश हो गया

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now