Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वित्त मंत्रालय का कर्मचारी कर रहा था जासूसी, दूसरे देशों को देता था गोपनीय डेटा

Published on: 18 January 2023
Finence

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को मंगलवार को कथित जासूसी मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पैसे के बदले वित्त मंत्रालय के जरुरी डेटा दूसरे देशों के साथ साझा किया। आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो वित्त मंत्रालय के बारे में संवेदनशील जानकारी एक फोन के जरिए साझा करता था।

आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वह वित्त मंत्रालय से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं शेयर करने के लिए करता था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभी ये जनाकारी नहीं दी गई है कि ये आरोपी किन-किन देशों को डेटा देता था। पुलिस के अनुसार सुमित मंत्रालय में अनुबंध के आधार पर काम कर रहा था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now