Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ये क्या…? 2 KM रेलवे की पटरी उखाड़ ले गए चोर, 2 अफसर सस्पेंड

Bihar Railway Track

Bihar: रेलवे के स्क्रैप चोरी के मामले जरूर सुने होंगे। लेकिन क्या चोर कई किमी तक की पटरी चुरा सकते हैं? जी हां ये सच है। बिहार (Bihar) के समस्तीपुर रेल मंडल में पंडौल से लोहट चीनी मिल की तरफ गई दो किमी पटरी चोरी हो गई है। इसकी जानकारी होने पर मंडल रेल प्रबंधक दफ्तर में हड़कंप मच गया है।

शुरुआती जांच के बाद रेलवे ने झंझारपुर के आउटपोस्ट प्रभारी श्रीनिवास और मधुबनी स्टेशन पर तैनात RPF जमादार मुकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले को लेकर हाई लेवल जांच भी बैठाई गई है। RPF ने दरभंगा में रेल लाइन चोरी को लेकर FIR दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें:  ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा…’, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- चुनाव नहीं जीते तो प्रजातंत्र खत्म हो गया?

रेलवे विजिलेंस और आरपीएफ जांच में जुटी

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा, ‘कथित तौर पर 2 किलोमीटर रेल पटरी की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि वहां से कोई एमजी की लाइन जा रही थी। कितनी मात्रा में चोरी हुई है, ये जांच के बाद पता चलेगा। 2 अधिकारियों को निलंबित किया है।’ रेलवे विजिलेंस और आरपीएफ की टीम इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Weather Update: 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी

24 जनवरी को पकड़ा गया था मामला

इससे पहले बिहार में रेलवे स्क्रैप गलत तरीके से बेचने का मामला 24 जनवरी को सामने आया था। तब कहा गया था कि बिना टेंडर निकाले ही आरपीएफ के अधिकारी की सांठगांठ से स्क्रैप को बेचा जा रहा था। जांच में कुछ माल पकड़ा भी गया।

यह भी पढ़ें

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now