Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

बेटे के भाजपा में जाने पर बोले एके एंटनी- मैं आहत हुआ

[ad_1]

AK Antony: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बेटे अनिल एंटनी के भाजपा में जाने से आहत हैं। उन्होंने कहा कि अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है। यह बहुत ही गलत फैसला है।

एंटनी ने कहा कि भारत की एकता का आधार धार्मिक सद्भाव है। 2014 के बाद जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई वे व्यवस्थित रूप से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं। जहां तक मेरा सवाल है, इस समय मैं 82 साल का हूं। जीवन के आखिरी पड़ाव में हूं। अंतिम सांस तक कांग्रेस में ही रहूंगा।

भाजपा इस देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रही

एके एंटनी ने कहा कि 2014 में विध्वंस की चाल धीरे-धीरे चल रही थी, लेकिन 2019 के बाद से इसने रफ्तार पकड़ ली है। भाजपा इस देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी बोले- ये बजट देश के भविष्य की सुरक्षा का अवसर

नेहरू परिवार ने भारतीयों की एकता का ध्यान रखा

एके एंटनी ने कहा कि आजादी के बाद से नेहरू परिवार ने जाति, धर्म की विविधता के बावजूद भारतीयों की एकता का ध्यान रखा। मौजूदा गांधी परिवार भी इस परंपरा को जारी रखे हुए है। वे लगातार कांग्रेस के मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं। इसलिए मैं लगातार उनके नेतृत्व को स्वीकार कर रहा हूं।

बेटे अनिल एंटनी ने आज जॉइन की भाजपा

एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें:  Trump Tariffs: ट्रंप की टैरिफ बढ़ाने की धमकी, भारत ने कहा- 'अनुचित और तर्कहीन'

भाजपा जॉइन करने के बाद अनिल एंटनी ने कहा, ‘आज कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मानते हैं कि एक परिवार के लिए काम करना उनका धर्म है, लेकिन मेरा धर्म देश के लिए काम करना है।’

यह भी पढ़ें: पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे ने जॉइन की बीजेपी, बोले- कांग्रेस के कई नेताओं का धर्म सिर्फ एक खास परिवार



[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment