Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

रजनी पाटिल का निलंबन बरकरार, खरगे ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को चिट्ठी लिखकर कहा- महिला सांसद का अपमान हो रहा

[ad_1]

New Delhi: कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल की निलंबन अवधि को बढ़ा दिया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि रजनी पाटिल का निलंबन आदेश मौजूदा सत्र के बाद और सदन को विशेषाधिकार समिति की सिफारिशें मिलने तक प्रभावी रह सकता है।

रजनी पाटिल ने कहा कि अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के अपने अधिकार हैं और वह उनका उपयोग कर सकते हैं। लेकिन सांसद होने के नाते मेरे अधिकारों का क्या? संसद सत्र खत्म हो गया है लेकिन मेरा निलंबन अभी खत्म नहीं हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अध्यक्ष मेरे साथ न्याय करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें:  ‘जिस राज्य में CM की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी’, असम में बोले केजरीवाल

मल्लिकार्जुन ने कहा- संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं का उल्लंघन

वहीं, अब इस मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जगदीप धनखड़ को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि एक समर्पित महिला सांसद का अपमान हो रहा है। यह कदम संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं का उल्लंघन है।

खरगे ने आगे कहा कि मैं आपकी ओर से रजनी पाटिल का निलंबन मानसून सत्र तक बढ़ाए जाने से आहत हूं। उन्होंने उस मीटिंग का भी जिक्र किया है, जिसमें 13 दलों के नेताओं ने मिलकर रजनी पाटिल के निलंबन को रद्द किए जाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के सहयोगी और 19 विपक्षी दल भी इस संसदीय कदाचार को लेकर मेरी इस भावना से सहमत हैं।

इसे भी पढ़ें:  पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे, आरएसएस के हैं बेहद करीबी

क्यों हुआ था रजनी पाटिल का निलंबन?

दरअसल, रजनी पाटिल ने राज्यसभा की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके लिए उन्हें शेष बैठकों से निलंबित कर दिया गया था। इसकी घोषणा सभापति जगदीप धनखड़ ने 10 फरवरी को की थी। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर संसदीय विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट के आने तक पाटिल को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: अनिल ने मुझे आहत किया, अंतिम सांस तक मैं कांग्रेस में रहूंगा, बेटे के भाजपा में जाने पर बोले एके एंटनी



[ad_2]

Source link

इसे भी पढ़ें:  पर्यटन विभाग के बड़े अफसर ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment