Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

राजस्थान को आज मिलेगी पहली वंदेभारत एक्सप्रेस

[ad_1]

Today Headlines, 12 April 2023: साल का आज 102वां दिन है। अब गर्मी के लिए तैयार हो जाइए। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक जून से सितंबर में मॉनसून ‘सामान्य से नीचे’ रहेगा। स्काईमेट ने जून से सितंबर तक चार महीने की लंबी अवधि के लिए 868.6 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया है, जो दीर्घ अवधि के औसत (एलपीए) का 94 फीसदी हो सकता है।

आज की बड़ी खबरें

पीएम मोदी बुधवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर-दिल्ली कैंट वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

छत्तीसगढ़ में भाजपा बुधवार को काला दिवस मनाएगी। इस दौरान हेमंत सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। मंगलवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारी भाजपाइयों पर लाठीचार्ज किया था।

इसे भी पढ़ें:  Congress MP Santokh Singh: भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस MP की मौत

आईपीएल में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई में मुकाबला होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

राजस्थान में भाजपा जयपुर बम ब्लास्ट प्रभावितों के साथ कैंडल मार्च निकालेगी। यह शाम 5 बजे से रामलीला मैदान से शुरू होगी।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में बुधवार को खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के वकील की याचिका पर सुनवाई करेगा। वकील ने आरोप लगाया था कि अमृतपाल पुलिस की अवैध हिरासत में है।

आज का इतिहास

वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि कभी पोलियो की बीमारी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती थी। दुनिया के वैज्ञानिक इस पर विजय हासिल करने के लिए जतन कर रहे थे। तब 12 अप्रैल 1955 को अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव की दवा ईजाद की। उनकी दवा से दुनिया ने पोलिया को मात दी थी।

इसे भी पढ़ें:  Ed Raid Bhupesh Baghel House: ईडी को भूपेश बघेल के घर से मिले 33 लाख कैश..!

डॉक्टर जोनास ने अपनी यह दवा पेटेंट भी नहीं कराई थी। पेटेंट कराने से उन्हें करोड़ों रुपए का फायदा हो सकता था, मगर उन्होंने इंसानियत को तरजीह दी और आम लोगों को यह दवा मिल सकी।

यह भी पढ़ें: Amul Vs Nandini: चुनावी राज्य कर्नाटक में कैसे शुरू हुआ अमूल बनाम नंदिनी विवाद? जानें अब तक किसने क्या कहा?

[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment