ISRO ने सूर्य की वैज्ञानिक खोज के लिए Aditya-L1 Mission को सफलता पूर्वक किया लॉन्च

Aditya-L1 Mission : लॉन्चिंग की तारीख से करीब 125 दिन का सफर तय करके आदित्य एल-1 अपने तय स्थान पर पहुंचेगा। इसके बाद इसरो को अपनी खोज के डेटा भेजेगा।

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
Aditya-L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष संस्थान(ISRO) ने सूर्य की वैज्ञानिक खोज के लिए आदित्य एल-1 सोलर मिशन को सफलता पूर्वक लॉन्च किया है। सूर्य से जुड़ें रहस्यों का पता लगाने के लिए इस सोलर मिशन को Aditya-L1 Mission के तहत शनिवार को सुबह ठीक 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल-1 ने उड़ान भरी। हाल ही में चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग और चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों की यह दूसरी सफलता है।

इसरो के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही 23.40 घंटे की उलटी गिनती समाप्त हुई, 44.4 मीटर लंबा ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 11.50 बजे निर्धारित समय पर शानदार ढंग से आसमान की तरफ रवाना हुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता प्राप्त कर भारत ऐसा कीर्तिमान रचने वाला दुनिया का पहला और अब तक का एकमात्र देश बन गया है।

125 दिन का सफर तय करके पूरा होगा Aditya-L1 Mission

जानकारी के मुताबिक आज यानी लॉन्चिंग की तारीख से करीब 125 दिन का सफर तय करके Aditya-L1 अपने तय स्थान पर पहुंचेगा। Aditya-L1 सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करेगा। आदित्य-एल1 न तो सूर्य पर उतरेगा और न ही इसके करीब जाएगा। इसके बाद इसरो को अपनी खोज के डेटा भेजेगा।

Aditya-L1 Solar Mission
ISRO ने सूर्य की वैज्ञानिक खोज के लिए Aditya-L1 Mission को सफलता पूर्वक किया लॉन्च

आदित्य एल1 को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आदित्य एल1 सात पेलोड ले जाएगा, जिनमें से चार सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे। इसरो ने कहा, इससे सौर गतिविधियों को लगातार देखने का अधिक लाभ मिलेगा।
Aditya-L1 Mission का नेतृत्व कर रहे डॉ.शंकर सुब्रमण्यम
मिशन का नेतृत्व डॉ.शंकर सुब्रमण्यम कर रहे हैं। डॉ. सुब्रमण्यम इसरो के काफी सीनियर साइंटिस्टों में से एक हैं। उन्होंने अभी कर इसरो के कई अहम मिशनों में अपना खास योगदान दिया है। इतना ही नहीं डॉ. सुब्रमण्यम ने चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 में अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

इस जटिल मिशन के को लेकर इसरो ने कहा कि “सूर्य सबसे निकटतम तारा है और इसलिए अन्य की तुलना में इसका अधिक विस्तार से अध्ययन किया जा सकता है। इसरो ने कहा कि सूर्य का अध्ययन करके आकाशगंगा के साथ-साथ अन्य आकाशगंगाओं के तारों के बारे में भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। सूर्य पर कई विस्फोटक घटनाएं होती रहती हैं जिससे यह सौर मंडल में भारी मात्रा में ऊर्जा छोड़ता है। यदि ऐसी विस्फोटक सौर घटनाएं पृथ्वी की ओर निर्देशित होती हैं, तो यह पृथ्वी के निकट अंतरिक्ष वातावरण में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी पैदा कर सकती हैं।”

यह पहली बार है जब भारत ने अंतरिक्ष में सूर्य की निगरानी करने के लिए कोई सैटेलाइट भेजा है। अमेरिका, यूरोप, जापान के कई उपग्रहों के बाद, बहुत कम देशों ने ही सूर्य की खोज की है। भारत एक मील का पत्थर बनाने जा रहा है।

Aditya-L1 Solar Mission
ISRO ने सूर्य की वैज्ञानिक खोज के लिए Aditya-L1 Mission को सफलता पूर्वक किया लॉन्च

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने भारत के प्रथम सौर मिशन, Aditya-L1 Mission के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति एक ट्वीट में कहा
भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 का प्रक्षेपण Aditya-L1 Mission एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जो भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक नए पथ पर ले जाती है। इससे हमें अंतरिक्ष और खगोलीय घटनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। मैं वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई देती हूं। इस असाधारण उपलब्धि के लिए व मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएँ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रथम सौर मिशन, Aditya-L1 Mission के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। भारत के प्रथम सौर मिशन, Aditya-L1 Mission के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के क्रम में निरंतर हमारे वैज्ञानिक प्रयास चलते रहेंगे।”

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal News: शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुक्खू

Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला...

More Articles

Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीमकोर्ट से मिली अंतरिम ज़मानत

Delhi Excise Policy Case: चुनावी घमासान के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी मामले में दिल्ली...

Char Dham Yatra 2024 Begins: भक्तों के लिए खुले केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

Char Dham Yatra 2024 Begins: अक्षय तृतीया के पावन पर्व अवसर पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद चार...

IMD Latest Weather Update: इन 10 राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की आशंका

IMD Latest Weather Update: पिछले कई दिनों से देश में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तो हीटवेव के कारण...

Air India Express Employees Revolt: बड़ी ख़बर! 300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस

Air India Express Employees Revolt: एयर इंडिया एक्सप्रेस को अपनी 82 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। Air India Express को ऐसा...

Covishield Side Eeffects संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए Supreme Court सहमत..!

Supreme Court on Covishield Side Eeffects Petition: देश की सर्वोच्च अदालत कोरोना रोधी वैक्‍सीन कोविशील्ड के साइड-इफेक्ट ( Covishield Side Eeffects ) से संबंधी...

Big Update on 2000 Rupee Notes: दो हजार रुपये के नोट को लेकर RBI ने दिया बड़ा अपडेट..!

RBi Big Update on 2000 Rupee Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते बृहस्पतिवार को दो हजार रुपये के नोट को लेकर एक बयान...

Air Force Convoy Attack: जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक सैनिक शहीद, 4 घायल

Air Force Convoy Attack in Punch : लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर छिड़े विवाद के बीच कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो...

Covishield Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोविशील्ड मामला, याचिकाकर्ता ने की ये मांग

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Covishield Case Reached Supreme Court: कोविशील्ड वैक्सीन के सुरक्षा पहलुओं पर विवाद से जुडा मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया...